सिद्धार्थनगर। दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, समावेशन और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायट बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में अपर निदेशक (बेसिक) संजय शुक्ला ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। करुणापति त्रिपाठी को विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के चिह्नांकन, नामांकन, नियमित उपस्थिति, शत-प्रतिशत ठहराव और ट्रांजिशन सुनिश्चित करने के साथ ही उनके सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। संवाद
ह