फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर हुई सड़कें, आवागमन में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर हुईं सड़कें, आवागमन में दिक्कत
विज्ञापन

इटवा तहसील क्षेत्र में गांवों को जोड़ने वाली सड़कों बदहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कठेला चौराहे और आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बदहाल है। सड़क के गड्ढों में जलभराव हो जाने से लोगों का चलना दूभर हो गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार उदासीन हैं।
विज्ञापन

कठेला पुलिस चौकी से चेचरांफ बुजुर्ग से भैसाही जंगल, सुखरामपुर, कठेला जनूबी से हुसेननगर कठेला कोठी से धोबहा गौरडीह, गाजीपुर से नावडीह बढ़या, बंदुवारी से डेरवा कमसई मार्ग, बेलवनवा से बैरिया खालसा खखरा, कठेला चौराहे के पंडितडीह से जानकीनगर, धुन्नीजोत से मझौआ आदि सड़कें जर्जर हो गई हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। क्षेत्र के रामदेव, हंसराज, मोलहू, केवल, सिराजुद्दीन, मनोहर, जान मोहम्मद, आधारे, सुधार, सुराती, सोहन लाल, करमुल्लाह, गोपाल आदि लोगों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोनिवि खंड एक आरएस यादव का कहना है कि कुछ सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति मिल गई है, शीघ्र कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें