फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव  में स्थित दुर्गा मंदिर स्थल पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेसरहा। ब्लॉक के कोटिया पांडेय गांव में स्थित दुर्गा मंदिर स्थल पर नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मंदिर महंथ बड्डू दास जी महाराज की अगुवाई में 201 महिलाओं के साथ यज्ञ मंडप से सकारपार चौराहा, टीकुर, डुमरिया बुजुर्ग गांव से होकर राप्ती नदी पर पहुंची। जहां ब्राह्मणों वैदिक मंत्रोच्चार कर कलश में जल भराया। कलश भरने के बाद यात्रा कोटिया पांडेय यज्ञ मंडप पर पहुंची, वहां विद्वानों ने विधि विधान से कलश की स्थापना की।
विज्ञापन

इसके बाद महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। यज्ञ आयोजक बाबा बड्डू दास ने बताया कि नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में शनिवार से प्रतिदिन दिन में दो बजे से पांच बजे तक चौरीचौरा से पधारे कथा वाचक पं. हेमंत तिवारी जी का प्रवचन होगा। रात में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान यज्ञाचार्य मुरली धर उपाध्याय ,श्यामधर यादव, चौथी यादव,राजाराम, मनिराम, ब्रह्मदेव, हरीराम यादव आदि मौजूद रहे।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें