फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशांक अध्यक्ष, मोनी महामंत्री निर्वाचित

Thu, 06 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कॉलेज में एबीवीपी समर्थित अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में शशांक शेखर त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कड़े मुकाबले में विद्यार्थी परिषद समर्थित ज्योति मिश्रा को 39 मतों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं महामंत्री पद पर विद्यार्थी परिषद की मोनी वर्मा निर्वाचित हुई हैं। रामअवतार उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच सुबह 10 बजे से कॉलेज परिसर में शुरू हुए मतदान में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 499 मतों में से 323 ने वोट डाला। एक-एक वोट के लिए प्रत्याशी और समर्थक जूझते रहे। अपराह्न दो बजे तक मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना को लेकर प्रत्याशियों में बेचैनी बनी रही। चुनाव अधिकारी डॉ.सूर्यनारायण त्रिपाठी ने परिणाम की घोषणा की तो विजेता प्रत्याशी खुशी से झूम उठे। घोषित नतीजों के तहत अध्यक्ष पद पर छात्र सभा के शशांक शेखर त्रिपाठी ने 139 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति मिश्रा (100) को शिकस्त दी।
तीसरे स्थान पर रहे महसूद को 67 मत मिला। 17 वोट निरस्त घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर रामअवतार यादव को 182 वोट मिला, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी 97 मत प्राप्त हुए। 41 मत रद्द हो गए। महामंत्री पद पर विद्यार्थी परिषद की ज्योति वर्मा ने 132 मत प्राप्त कर अजय गौतम (108) को 24 मतों शिकस्त दी। राघवेंद्र प्रसाद को 69 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पद पर आकिब रजा व कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर मोहम्मद कैफ को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। चुनाव परिणाम की घोषणा की समर्थकों ने विजेताओं को कंधे पर बिठा लिए। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जीत की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें