फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों पर दौड़ रहा करंट, हादसे का खतरा

Sun, 06 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
विज्ञापन
गौतम बुद्ध की क्रीड़ास्थली के अलीगढ़वा कस्बे में दो दशक पहले खींचे बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। पुराने तार आए दिन टूटकर गिर रहे हैं, जिससे फाल्ट की समस्या तो बनी ही है, हादसे का भी भय बना हुआ है। कई बार लोगों ने बिजली विभाग से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा, मगर अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अलीगढ़वा कस्बा नेपाल से सटा हुआ है। जहां हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है।  ऐसे में जर्जर तारों के आए दिन टूटकर गिरने से बड़े हादसे की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। मगर  विभाग समस्या को लेकर जरा भी संजीदा नहीं है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता घनश्याम मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है, स्टीमेट बनाकर भेजा दिया गया है। जल्द ही समस्या को समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें