फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सियार के काटने से सात लोग जख्मी

Wed, 25 Sep 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा में सोमवार रात सियार ने सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। नगर पंचायत बढ़नीचाफा अंतर्गत स्थित नथुनिया मोड़ चौराहे पर भड़भड़वपुर पुल के पास सियार ने सात व्यक्तियों को सियार ने काटकर घायल कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में काफी भय व्याप्त है।
विज्ञापन

नथुनिया मोड़ पर तेज बहादुर वर्मा,भड़भड़वापुर के रामजी, तेज बहादुर, पुद्दन, राजू, मैराज, ध्रुवराज सहित सात लोगों को काटकर घायल कर दिया है। क्षेत्रवासियों में पहले से ही भेड़िये को लेकर काफी भय व्याप्त है। काफी क्षेत्रवासी इस जानवर को भी भेड़िया समझ कर दहशत में हैं। सभी घायलों का पीएचसी में इलाज कराया गया, उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है ताकि भविष्य में उनकी तबीयत खराब होने का जोखिम न रहे। सियार के दहशत से गांव के लोग रतजगा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें