फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम के साथ सीएम से मिले हसुड़ी औसानपुर के सात बच्चे

Fri, 09 Jun 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीर कराते हुए हसुड़ी औसानपुर के बच्चे, साथ जिलाधिकारी संजीव
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर क्षेत्र के हसुड़ी औसानपुर के सात बच्चों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का अवसर मिला। उनके साथ जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी भी थे। इस ग्राम पंचायत ने बाल हितैषी पंचायत में देश में तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि ग्राम पंचायत को कई बार पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल में ग्राम पंचायत सदस्य रीना त्रिपाठी, बाल सरपंच श्रिया, गरिमा, अवन्तिका, शिवांगी, अभिलाषा, आदित्य, दीपक,अध्यापक राम कृपाल पासवान एवं गोविन्द यादव शामिल थे। प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्पेस लैब सहित अन्य विषयों पर बातचीत की और प्रसन्न एवं उत्साहित बच्चों ने उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। इस ग्राम पंचायत में देश की पहली ग्रामीण स्पेस लैब इसरो के माध्यम से स्थापित की गई है। अक्तूबर स्पेस वीक के दौरान स्पेस क्विज परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय, हसुड़ी, औसानपुर के 7 बच्चे इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर, अहमदाबाद में विजिट के लिए मेरिट के आधार पर चयनित किए गए थे। उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित किसी ग्रामीण विद्यालय के छात्रों को इसरो द्वारा चयनित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें