सिद्धार्थनगर। राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा डुमरियागंज में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो गया है। ऐसे में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण इच्छुक बच्चे महाविद्यालय के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करके प्रवेश ले सकते हैं। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र प्रसाद मिश्र एवं कार्यालय अधीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक बच्चे हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र व गृह विज्ञान विषय में अपना प्रवेश ले सकते हैं। बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ निशुल्क कंप्यूटर सिखाने के लिए ई-लर्निंग पार्क, अध्ययन के लिए पुस्तकालय, खेलकूद प्रतियोगिता, सम्मान समारोह, फेयरवेल एवं शैक्षणिक भ्रमण आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संवाद