सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम व एसपी ने कोतवाली जोगिया में मामलों की सुनवाई की। बांसी कोतवाली में सीओ चकबंदी ने मामले की सुनवाई की। इटवा थाने में तहसीलदार ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की।
सदर थाने में कुल तीन मामले आए। पुलिस से संबंधी एक मामले का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष दो मामलों की जांच करने के लिए राजस्व टीम गठित की गई। इस दौरान एसओ सदर डीके श्रीवास्तव, एसआई ओंकार सहाय, राघवेंद्र मिश्रा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। जोगिया कोतवाली में समाधान दिवस की सुनवाई करने के लिए डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह पहुंचे। कुल चार में से तीन मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान एसओ जोगिया हरिनारायण दीक्षित आदि मौजूद रहे। उसका बाजार थाने में कुल चार मामले आए। जिसमें तीन का तत्काल निस्तारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसओ एसके सरोज ने किया।
मिश्रौलिया थाना में कुल तीन मामले आए। एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कोतवाली बांसी में सीओ चकबंदी ब्रह्मेश्वर उपाध्याय ने अध्यक्षता की। कुल 26 मामले पेश हुए। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। इस दौरान सीओ बांसी उमाशंकर सिंह, एसओ बांसी रवींद्र कुमार सिंह, कानूनगो विजय यादव, राकेश तिवारी, श्रीकांत पांडेय, कमलेश मिश्रा, जयशंकर उपाध्याय, तिलकधारी सिंह, रामअजोर चौधरी, जौहर अली, अजय कुमार वर्मा, अंबिका प्रसाद, स्वाति सिंह, अनामिका यादव, सोनाली यादव, पूजा यादव, वंदना त्रिपाठी, पिंकी खातून आदि मौजूद रहे।
इटवा थाना में तहसीलदार इटवा राजेश अग्रवाल ने सुनवाई की अध्यक्षता किया। कुल तीन मामले आए। दो का तत्काल निस्तारण किया गया। एसओ इटवा अनिल कुमार पांडेय, एसआई राजेंद्र प्रताप सिंह यादव, कानूनगो गुलाम अहमद, जगदीश यादव, लेखपाल रमेश चौधरी, सरवन, जहरूद्दीन, विनय सिंह, राजू और जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।