शोहरतगढ़। एक मुश्त समाधान योजना में अधिभार का लाभ लेने के लिए प्रथम चरण के एक दिन पहले सोमवार को परसिया विद्युत सब स्टेशन पर उपभोक्ताओं की काफी भीड़ रही। वहीं, जन सेवा केंद्रों पर सरवर् डाउन होने से बिजली उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा पाएं। एसडीओ विनोद कुमार यादव ने कहा कि अबतक 1500 उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाया और लगभग 80 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनसेवा केंद्रों पर बिजली का भुगतान हो रही थी। लेकिन सरवर डाउन होने से बहुत से उपभोक्ता पैसा जमा न कर पाने वापस चलें गये है। परसिया सब स्टेशन पर आये उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिया जा रहा है। मंगलवार को एक मुस्त समाधान योजना का प्रथम चरण समाप्त हो जाएगा। कहां कि उपभोक्ताओं से जनसंपर्क व जागरुकता अभियान चलाने के बावजूद बहुत से बकाएदार उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा रहे हैं। अधिभार में छूट पाने के लिए कर्मियों को लगाकर उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है। अबतक उपभोक्ताओं से 80 लाख रुपये से अधिक धन जमा कराया जा चुका है। पिछले दो दिनों से जन सेवा केंद्रों पर सरवर् डाउन होने से उपभोक्ताओं को निराश होना पड़ा है। एसडीओ विनोद कुमार यादव ने कहा कि बकाएदार उपभोक्ता इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।