फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर लेकर भाग रहा था इनोवा, अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखर में पलटी कार - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो- 62
विज्ञापन

पत्नी के साथ नौकर लेकर भाग रहा था गाड़ी
दोनों गिरफ्तार, अनियंत्रित होकर पलटने पर बताई थी झूठी कहानी
गाड़ी इटवा निवासी व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव राधेश्याम पांडेय की है
अमर उजाला ब्यूरो
भवानीगंज। इटवा से लापता हुई इनोवा गाड़ी भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखपुर गांव के पास लावारिस मिली। बताया जाता है कि जिसकी गाड़ी थी, उसके यहां काम कर रहे नौकर और उसकी पत्नी धोखाधड़ी कर गाड़ी ले जा रहे थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस दोनों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन

भवानीगंज क्षेत्र के धनखरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक सफेद इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा कर पलट गई थी। बताया जाता है कि गाड़ी इटवा निवासी व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव राधेश्याम पांडेय की है। पुलिस के मुताबिक उनके यहां काम कर रहे नौकर दिनेश चौहान निवासी कटहल थाना पुरवा जिला उन्नाव और पत्नी निवासी भानपुर रानी मानती देवी गाड़ी को लेकर भाग रहे थे। लेकिन धनखरपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बीच दिनेश ने पहले पुलिस को बताया कि चार बदमाश मुझे मारे-पीटे और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस को जब शक हुआ तो उन्होंने कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि दिनेश और उसकी पत्नी रानी मानती देवी गाड़ी को ले जाकर बेचने की फिराक में थे। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए साजिश रचने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष इटवा सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि केस दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से गाड़ी की चाबी भी बरामद हुई है। पहले इन लोगों ने पुलिस को भी गुमराह किया। लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद सारे राज उगले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें