फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोखरा में सिलसिलेवार चोरी का खुलासा, दो भारतीय समेत नौ गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के गंडकी प्रदेश के कास्की जिला पुलिस ने पोखरा के विभिन्न क्षेत्रों में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो भारतीय, दो चीनी और पांच नेपाली नागरिक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह ने 18 जून से 7 जुलाई 2026 के बीच पोखरा के अलग-अलग इलाकों में कम से कम पांच बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
जिला पुलिस कार्यालय कास्की के सूचना अधिकारी बीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार भारतीय नागरिकों में उत्तर प्रदेश निवासी राहुल निषाद (23) और महाराष्ट्र निवासी सोमनाथ हनुमंत जाधव (40) शामिल हैं। वहीं चीन के बेन जी (30) और वांग लिया यिन (37) को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नेपाल के राजकुमार बीके, खिम बहादुर छेत्री (राजू केसी), अशोक पोखरेल, केशव पैजा मगर और अनिल बीक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरोह पूरी योजना के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भारतीय सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते थे जबकि चीनी नागरिक पहले संभावित स्थानों की रेकी करते थे। नेपाली सदस्य घरों की पहचान कराने के साथ चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में सहयोग करते थे। पुलिस ने बताया कि चीनी नागरिक नेपाली और हिंदी भाषा समझते हैं, जिससे गिरोह के बीच समन्वय बनाए रखना आसान था।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वॉच, एक लैपटॉप, करीब 15 तोला सोने की बार और अन्य सोने के टुकड़े तथा दो लाख 81 हजार 220 नेपाली रुपये नकद बरामद किए हैं। चोरी की घटनाओं में लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चुराए गए थे।
सूचना अधिकारी बीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार को चोरी व डकैती के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच वार्ड पुलिस कार्यालय बैदाम के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन

-
बसों में पर्स चोरी करने वाला गिरोह भी पकड़ा
- इसी क्रम में कास्की पुलिस ने सार्वजनिक बसों में यात्रियों के पर्स चोरी करने वाले एक अन्य गिरोह का भी खुलासा किया है। इस मामले में रौतहट निवासी गुरु प्रसाद बजगैन (42), राबिन खड़का (34) और झापा निवासी टेक बहादुर भुजेल (45) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें