फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लुंबिनी रोड पर गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
शहर के बर्डपुर स्टैंड के पास युवक का शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेते सीओ अरूण कांत सिं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के लुंबिनी रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास गड्ढे में कीचड़ से सनी एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंचनामा करके मोर्चरी में रखवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि रात को उठा होगा और गिर गया है।
लोगों के मुताबिक वह कबाड़ बीनते हुए देखा जाता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। नगर के लुंबिनी रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास एक कबाड़ी की दुकान है। वहीं, नीचे खाली मैदान है, जहां एक गड्ढा है। सुबह तकरीबन 10:00 बजे लोगों ने एक गड्ढे में मुंह के बल पड़े शव को देखा तो सनसनी फैल गई। शोरगुल होते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश बाहर निकवाई। वह कीचड़ से सनी थी। पहचान की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने बताया कि मरने वाला कबाड़ बीनता था। मानसिक रूप से बीमार लगता था, लेकिन कहां का रहने वाला है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सही।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लाश मिलने के जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर बाहर निकलवाया गया। पहचान की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सका। लाश को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे इंतजार के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें