फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दुकानों से नमूना, 12 को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
24 दुकानों से लिए गए नमूने, 12 को दिया नोटिस
विज्ञापन

कृषि विभाग की टीम ने उवर्रक की दुकानों का निरीक्षण किया
सिद्धार्थनगर। नकली उवर्रकों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी एसडीएम और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 50 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 24 दुकानों से उवर्रक के नमूने लिए गए और गड़बड़ी मिलने पर 12 दुकानदारों को नोटिस भेजा।
विज्ञापन

खाद और नकली बीज की बिक्री करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए शासन ने दुकानों का निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी क्रम में डुमरियागंज, इटवा, सदर, शोहरतगढ़ और बांसी एसडीएम और कृषि विभाग की टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों की उवर्रक दुकानों का निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने कुल 50 दुकानों को देखा। संदेह होने पर 24 दुकानों से खाद के नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि टीम ने 50 दुकानों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर 12 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें