सिद्धाार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व उससे जुड़े छह महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर से शुरु होंगी। इसमें स्नातक की परीक्षा 10 दिसंबर से व परास्नातक की परीक्षा 20 दिसंबर से कराई जाएगी। परीक्षा को सुचारू रूप से करवाने के लिए छह जिलों में विश्वविद्यालय सहित आठ महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विश्वविद्यालय ने स्नातक की परीक्षा का टाइम टेबल भी निर्धारित कर दिया है। जबकि परास्नातक परीक्षा का अभी टाइम टेबल निर्धारित नहीं किया गया है। परीक्षा को नकल विहिन करवाने के लिए विश्वविद्यालय ने नोडल केंद्र भी बनाए हैं। नोडल केंद्र पर ही कापी जमा होंगी, जबकि नोडल केंद्र से ही संबंधित महाविद्यालयों को सभी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परीक्षा को नकल विहीन करवाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरा कक्ष भी बनाया गया है।
जहां से सभी महाविद्यालयों पर निगरानी रखी जाएगी। सिद्धार्थनगर जनपद में सभी महाविद्यालयों के लिए दो नोडल केंद्र बनाए गए हैं। जबकि बस्ती जिले में एक ही नोडल केंद्र बनाया गया है। महराजगंज जनपद के महाविद्यालयों के लिए दो नोडल केंद्र व संतकबीरनगर जनपद के महाविद्यालयों के लिए एक नोडल केंद्र बनाया गया है। बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद के लिए एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर को नोडल केंद्र निर्धारित किया गया है।