फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के लिए कर्मियों से मांगा समर्थन

विज्ञापन
मांगों के समर्थन में जनसंपर्क करने वन विभाग कार्यालय पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आंदोलन के लिए कर्मियों से मांगा समर्थन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों की लंबित समस्याओं निदान के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सोमवार को भी कर्मियों ने हाथ में काला फीता बांधकर सरकार का विरोध जताया। पदाधिकारियों ने सरकारी विभागों में पहुंचकर आंदोलन के लिए समर्थन भी मांगा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को पशु चिकित्सालय, वन विभाग, रोडवेज, तहसील, आपूर्ति विभाग, जिला पंचायत, जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय, नलकूप खंड कार्यालय में पहुंचकर कर्मियों को काला फीता बांधकर समर्थन मांगा। बताया गया कि 27 फरवरी तक कर्मी दायित्वों का निर्वहन करते हुए हाथ में काला फीता बांधकर लंबित मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे। दूसरे चरण में 28 फरवरी से 17 मार्च तक जनजागरण, गेट मीटिंग की जाएगी। तृतीय चरण में 18 मार्च को सामूहिक उपवास करते हुए सभी संवर्गों के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। मांगों में नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, निजीकरण, आउटसोर्सिंग एवं ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने जैसी मांगें शामिल हैं। इस दौरान जिलामंत्री शिवाकांत पांडेय, रणवीर सिंह, वाईके द्विवेदी, रामकरन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद मिश्र, दिनेश मिश्रा उपस्थित थे। मंगलवार को पुन: आंदोलन को गतिशील रखते हुए तहसील डुमरियागंज एवं बांसी तहसील के सभी कार्यालय का भ्रमण करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें