फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मजार स्थल पर तीसरे दिन भी रही सुरक्षा

विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा स्थित फागू बाबा के मजार के पास तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा स्थित फागू बाबा की मजार(समाधि) स्थल पर तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इटवा- डुमरियागंज मार्ग पर मजार स्थल के पास चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षा कर्मी रोड से मजार पर किसी को भी आने जाने नहीं दे रहे थे। हालांकि स्थिति शांत एवं व नियंत्रण में है।

इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा स्थित फागू बाबा के मजार (समाधि) पर हर बृहस्पतिवार को मेला लगता था। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रशासन को पत्र भेजकर मजार पर अनैतिक कार्यों का आरोप लगाते हुए मेला बंद कराने की मांग की थी।पूर्व विधायक के पत्र पर हरकत में आए प्रशासन ने मेला बंद कराते हुए दो माह के लिए बीएनएस की धारा-163 लागू कर (पूर्व में धारा 144) स्थल पर चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

डीएम डॉ.राजा गणपति आर. के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने उक्त मजार स्थल का जांच व पैमाइश कराई, जिसमें मजार स्थल सरकारी अभिलेखों में पशुचर दर्ज पाई। तहसील प्रशासन के द्वारा डीएम को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने एडीएम सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार को फागू बाबा की मजार को हटवाकर पशुचर की जमीन खाली कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को मजार को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। मजार को प्रशासन के द्वारा हटवाने के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तैनात रही। पुलिस टीम भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें