सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव के एक युवक की गांव के उत्तर तरफ बांध के किनारे बने पुलिया से कूद कर नहाते समय पानी में डूब कर मौत हो गई।
सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी विकास अग्रहरि (18) पुत्र प्रमोद शुक्रवार शाम को लगभग पांच बजे के करीब अपने कुछ मित्रों के साथ गांव के उत्तर तरफ बांसी-पनघटिया बांध से राप्ती नदी की तरफ जा रहे ढाले पर बनी पुलिया से कूद कर नहा रहा था। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी बांध तक पहुंच गया है। विकास जैसे ही पुलिया से नहाने के लिए कूदा पानी का भाव तेज होने के कारण वह डूबने लगा। उसको डूबता देख उसके साथ के लोगों ने उसको बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जब तक उसको निकालते तब तक वह डूब चुका था।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने वहां मछली मार रहे मछुआरों की मदद से किसी तरह विकास को बाहर निकलवाया। और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी लेगए जहा डॉक्टरों विकास को मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास दो भाई एक बहन थे। विकास अपने माता-पिता का सबसे बड़ा संतान था। मृतक विकास के पिता प्रमोद अग्रहरी को खुशी थी कि उसका बेटा बड़ा हो रहा है, उसके काम में हाथ बटाएगा। लेकिन उसको क्या मालूम कि विधाता को कुछ और ही मंजूर था।
इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी विंधेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।