फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Fri, 07 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Police Flag March - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/उसका बाजार। दशहरा व मोहर्रम पर्व को देखते हुए शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन की टीमों ने संयुक्त मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। सीओ सदर अकमल खां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर में मार्च किया। सिद्धार्थ तिराहा, खजुरिया रोड, लुंबिनी रोड, बांसी बस स्टैंड, स्टेशन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। शांति-सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैंकों में भी चेकिंग की। मार्च में एसओ सदर शिवाकांत मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं, उसका बाजार में भी पुलिस टीम ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाने से शुरू हुआ मार्च परती मोहल्ला, बाबा हरिदास तिराहा, स्टेट बैंक रोड, मीट मंडी, टेंपो स्टैंड चौराहे तक गया।
मार्च में सीओ अकमल खां, एसओ रामसिंहासन सिंह, विजय दुबे, संजय सिंह, देश दीपक, शैलेष आदि शामिल रहे। इसके बाद थाने में शांति कमेटी की बैठक हुई। डुमरियागंज में एसडीएम अरूण कुमार राय व सीओ जटाशंकर राव की अगुवाई में डुमरियागंज, इटवा व बांसी  थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स ने डुमरियागंज क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

पैदल मार्च की अगुवाई कर रहे दोनों अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स ने खीरा मंडी, मंदिर चौराहा, बैदौला, हल्लौर, जबजौवा, सिकहरा, बेंवा, बयारा, भड़रिया, बिथरिया, कादिराबाद होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर दोनों समुदाय के लोगों से दुर्गा पूजा, दशहरा व मोहर्रम  आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मिलजुलकर मनाने की अपील की।
इस दौरान डुमरियागंज एसओ गोपाल जी यादव, भवानीगंज थानाध्यक्ष ओंकार सहाय, थानाध्यक्ष पथरा रवींद्र पांडेय, त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौबे, एसएसआई हवलदार सिंह यादव, नित्यानंद यादव, संदीप राय, आरके मणि, ओमप्रकाश सहित पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें