फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साढ़े पांच सौ जवानों से संभाली सुरक्षा की कमान, चप्पे-चप्पे पर सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े पांच सौ जवानों से संभाली सुरक्षा की कमान, चप्पे-चप्पे पर सीसी कैमरे
विज्ञापन

- कपिलवस्तु महोत्सव को इस बार सिद्धार्थनगर महोत्सव का नाम दिया गया है
-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के हर गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कार्यक्रम स्थल को 50 सीसी कैमरे से लैस किया गया है।
जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव को इस बार सिद्धार्थनगर महोत्सव का नाम दिया गया है। कार्यक्रम का आगाज शनिवार को हो गया, जो एक फरवरी तक चलेगा। रात में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। एक में वीआईपी और मीडिया के लिए जबकि दो गेट सामान्य जन के लिए बनाए गए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके आगे अंदर भी प्रवेश की यही व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गेट मंच के पास बनाया गया है, जहां से वीआईपी की एंट्री होगी। यहां पर डीएफएमडी मशीन लगी है। इसके बाद एक मंच के पिछले हिस्से पर गेट बनाया गया है, जहां से सभी को प्रवेश दिया जाएगा। विभिन्न प्रकार के स्टाल के लिए बने जोन में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते दिखे। सुरक्षा में 550 से अधिक जवान लगाए गए हैं। इसके साथ ही सभी सर्किल के सीओ और थानाध्यक्ष की समय- समय पर ड्यूटी लगती रहेगी। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा के जिम्मे हैं, जो भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते रहेंगे। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें