फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उप स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उप स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन

खेसरहा ब्लॉक के मसैचा और आसपास के लोगों को नहीं मिल रही इलाज की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के मसैचा में स्वास्थ्य उप केंद्र बदहाल है। इस कारण स्थानीय लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। इस केंद्र का निर्माण लगभग तीन दशक पूर्व कराया गया था। 30 गांवों की गर्भवती प्रसव के लिए इस अस्पताल पर निर्भर हैं।
अस्पताल के लेबर रूम के मुख्य मार्ग का दरवाजा टूटा हुआ है। लेबर रूम में रखा प्रसव बेड़ भी जंग खा रहा है। जुलाई 2022 से दिसंबर तक इस अस्पताल में 50 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हुआ है। केंद्र पर उपस्थित ग्रामीणों के मुताबिक यहां पानी पीने के लिए देसी नल की व्यवस्था है। शौचालय की व्यवस्था नहीं है। मरीज के साथ आए परिवार के लागों को भी बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की सुभावती, शकुंतला, किरण ,निशा, रंजना ने मांग की है कि अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर कराई जाए। इस संबंध में सीएससी अधीक्षक खेसरहा डॉ सुजीत पांडेय ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में असुविधाओं के बारे में जानकारी है। शुद्ध पेयजल के लिए जल निगम को इंडिया मार्का हैंडपंप के लिए पत्राचार किया गया है। शौचालय के संबंध में बीडीओ से बात की गई है। जल्द ही मिशन कायाकल्प के बजट से सभी कार्य करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें