फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में पढ़ाया सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 कार्यक्रम के तहत थाना मोहाना पुलिस ने बुधवार को नेहरू इंटर कॉलेज ककरहवा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को महिला सशक्तीकरण, एंटी रोमियो अभियान, शक्ति दीदी योजना और साइबर अपराध से जुड़ी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान को लेकर दिए गए निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला संबंधित अपराधों से बचाव, कानूनी अधिकारों और तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुनील सिंह, उपनिरीक्षक जयमाल यादव, हेड कांस्टेबल विनोद भारती एवं महिला कांस्टेबल सुमन यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें