फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेडियम निर्माण में देरी पर सचिव का वेतन रोका

Sun, 08 Jun 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने जोगिया ब्लॉक के नादेपार गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की प्रगति कम होने के कारण डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही ग्राम सचिव का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। साथ ही बीडीओ जोगिया को चेतावनी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने ग्राम नादेपार में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम हल्लौर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां भी कार्य की प्रगति कम सुस्त होने के कारण डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि और मिट्टी डलवा कर ऊंचा कराएं। पानी नहीं रुकना चाहिए। साथ ही बड़ी लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने इटवा ब्लॉक के ग्राम बंदुआरी में अटल पार्क का निरीक्षण किया, जहां पार्क में घास लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही लाइट लगवाने और पार्क की देखरेख के लिए किसी को तैनात करने का निर्देश दिया। डीम ने पौधरोपण भी किया। इसके बाद इटवा ब्लॉक के ही सिद्धार्थ स्पोर्ट्स स्टेडियम बेलहरा (सिकरी) का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बीडीओ इटवा को निर्देश दिया कि पार्क तक आने के लिए सड़क बनवाएं। स्टेडियम में मिट्टी डाल कर ऊंचा कराने का निर्देश दिया। इससे बरसात में पानी न भरे। निरीक्षण के दौरान पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें