फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालानमक के नाम पर बेच रहा था दूसरे धान का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कालानमक के नाम पर बेच रहा था दूसरे धान का बीज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। धान के बीज में मिलावटखोरी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को 20 दुकानों पर छापा मारा। दो दुकानों पर सफेद कालानमक धान के नाम दूसरे धान का बीच बेचते हुए पाए जाने पर उसे जब्त कर लिया गया। कई दुकानों पर धान का बाज संदिग्ध मिलने पर नमूने एकत्र किए गए। साथ ही कहा कि खराब बीज बेचते हुए पाया गया तो कार्रवाई होगी।
जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह धान के बीज की बिक्री में मिली रही गड़बड़ी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को बांसी तहसील की कई दुकानों पर पहुंचे। कस्बे के एक व्यक्ति की दुकान पर छापा मारा गया, जहां किसानों की शिकायती थी कि वहां सफेद कलानमक धान का बीच बेचा जा रहा है। जांच में कालानमक के बजाय, दूसरे कंपनी का 72 किलो बीज मिला। उसे जब्त करते हुए दुकान मालिक और कंपनी को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उसके बाद दूसरे दुकान पर जांच की गई। वहां कालानमक सफेद धान का बजी मिला, जो संदिग्ध लगा, इस लिए नमूना एकत्र किया गया। दुकानदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। कुछ 20 दुकानों की जांच हुई। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि कालानमक धान का बीज अगर किसान को संदिग्ध लगे तो तत्काल सूचना दें। दूसरा बीज देकर दुकानदार खेती बर्बाद कर सकते हैं। इस लिए संदेह होने पर बिना संकोच के सूचना दें। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें