सिद्धार्थनगर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इस क्रम में बढ़नी से बांद्रा तक चार से 18 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों में विशेष गाड़ी संचालित की जाएगी। सभी गाड़ियों में बर्थ, सीट की उपलब्धता पर्याप्त रहेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंंह ने बताया कि बढ़नी से चलने वाली 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनल वाया कानपुर सेंट्रल विशेष गाड़ी में चार अगस्त को शयनयान श्रेणी में 197 बर्थ, 11 अगस्त को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 67 बर्थ, शयनयान श्रेणी में 776 बर्थ उपलब्ध रहेगी।
बढ़नी से चलने वाली 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनल वाया कानपुर सेंट्रल विशेष गाड़ी में 11 अगस्त को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 26 बर्थ एवं शयनयान में 396 बर्थ तथा 18 अगस्त को तृतीय श्रेणी में 62 बर्थ एवं शयनयान में 735 बर्थ उपलब्ध रहेगी। 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनल वाया कानपुर सेंट्रल विशेष गाड़ी में 18 अगस्त को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 50 बर्थ एवं शयनयान में 657 बर्थ उपलब्ध रहेगी।