फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम ने मंदिरों की सुरक्षा का लिया जायजा

Mon, 15 Apr 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नवरात्र के मद्देनजर एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने डुमरियागंज क्षेत्र में स्थित प्रमुख शक्ति स्थलों और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। रामनवमी के दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। एसडीएम ने प्रसिद्ध शक्ति स्थल महाकाली स्थान गालापुर प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा संतोष कुमार तिवारी के साथ पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थान के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्र, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें