पहले भी चुनाव ड्यूटी में जा चुकी हैं चार बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो से सोमवार को चुनाव की ड्यूटी के लिए 10 बस भेज दी जाएगाी। ऐसे में कई रूटों पर बस का संचालन बंद हो जाएगा। जबकि एक माह पहले भी चार बस चुनाव ड्यूटी में भेजी जा चुकी हैं।
जिले के परिवहन विभाग के पास 48 बसें हैं। इसमें से लखनऊ व गोरखपुर रूट पर 22 बसों का संचालन होता हैं। जबकि प्रयागराज, दिल्ली, कानपुर रूट पर पांच बसों का संचालन होता हैं। जबकि अन्य बसों को बस्ती सहित जिले की अन्य रूटों पर संचालित की जाती हैं। लेकिन नवरात्र के दिनों में अयोध्या रूट पर सवारियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में नवरात्र के सप्तमी, अष्टमी व नवमी में रामलला के दर्शन करने जाने वाले सवारियों की संख्या अधिक हाे जाती हैं। ऐसे में अयोध्या रूट पर स्पेशल बस का संचालन नहीं किया जा सकता हैं। वही जिले में स्थित गालापुर मंदिर, प्लटा देवी मंदिर, सिंहेश्वरी मंदिर, जोग माया मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती हैं। ऐसे में इन मंदिरों पर भी लोगों को बस की आवश्यकता पड़ती हैं। लेकिन 14 बसों को कम होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।