फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम ने पुलिस व आबकारी टीम संग शराब की दुकानों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोहरतगढ़। होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस असामाजिक व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बृहस्पतिवार को एसडीएम राहुल सिंह, सीओ सुजीत कुमार राय व आबकारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने शोहरतगढ़, बढ़नी व खुनुवां में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और पुलिस के जवानों संग फ्लैग मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि होली पर रंग में भंग डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। संयुक्त टीम ने बढ़नी बाजार में अंग्रेजी, देसी व बियर की दुकानों का निरीक्षण किया और स्टाॅक रजिस्टर देखा। आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने शराब के सभी ठेकेदारों को हिदायत दी कि होली के दिन शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। चोरी छिपे शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दुकानदार अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री नहीं करेगा और न ही दुकान पर भीड़ लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुजीत कुमार राय ने कहा कि शुक्रवार को होली व जुमा होने पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। होली दोपहर 12:00 बजे तक होली खेली जाएगी। सुरक्षा को लेकर पुलिस का पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सर्वेश यादव, अनिरूद्ध चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें