डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के सिरसिया स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र डुमरियागंज का बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि उपकेंद्र में बाढ़ का पानी लगभग एक फीट भर गया है। उपकेंद्र के आवासीय परिसर में पानी भर गया है।
एसडीएम ने अवर अभियंता राम कमल त्रिपाठी, एसएसओ लालजी शर्मा एवं शिव कुमार, गार्ड रजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी एवं कृष्ण कुमार, विनीत पांडेय, जय करन, कृष्णा व अन्य के साथ व्यवस्थाओ का जायजा लिया। कहा कि उपकेंद्र पर बाढ़ के समय विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए जरूरी कार्यवाही की जा रही है। 132 केवीए सिरसिया उपकेंद्र के सभी बिजली कर्मचारी 24 घंटे कंट्रोल रूम में रहकर 33केवी डुमरियागंज, भानपुर तहसील, भारतभारी, तिलगड़िया, खान तारा, तरहर, कठौतिया एवं बिथरिया पंप कैनाल की विद्युत आपूर्ति कर रहे हैं। इससे बाढ़ के समय में भी ग्रमीण जनता को पूर्ण रूप से विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है।
एसडीएम ने इस विषम परिस्थिति में सिरसिया विद्युत उपकेंद्र के सभी कर्मचारियों की अपनी ड्यूटी का सफलता पुर्वक निर्वहन करने के लिए सराहना की।