फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गलत रिपोर्ट देने पर एसडीएम ने दिया लेखपाल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर एसडीएम ने लेखपाल आशीष संगम, राजस्व निरीक्षक देवानंद व रजिस्ट्रार कानूनगो को नोटिस दिया है। नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर किन परिस्थितियों में गलत तरीके से रिपोर्ट प्रेषित की गई है, इसका स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने नोटिस में कहा कि तहसीलदार द्वारा 28 दिसंबर 2023 को आख्या प्रस्तुत की गई कि ग्राम करौंदा की पट्टा पत्रावली में प्रभात कुमार पुत्र चंद्रदीप के नाम एक गाटा संख्या पर कृषि आवंटन पट्टा 18 दिसंबर 1993 को स्वीकृत किया गया है, जबकि प्रभात कुमार का जन्म 15 मई 1992 (आधार कार्ड के अनुसार) को हुआ था। प्रभात कुमार के भाई द्वारा 20 दिसंबर 2024 को तहसील में शिकायत की गई कि गाटों की पैमाइश लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा की गई है, लेकिन उनके द्वारा कब्जा नहीं दिलाया गया है, जबकि लेखपाल आशीष कुमार की आख्या में सात नवंबर 2023 में कहा गया है कि पट्टा धारक का भूमि पर कब्जा है, जबकि उसका भाई विशाल ने 20 दिसंबर 2024 को भूमि पर कब्जा दिलाने हेतु प्रार्थनापत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें