फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसडीएम ने किया पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन

Tue, 05 Mar 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने सोमवार को पोलिंग बूथ पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया। इसमें कुछ कमियां पाएं जाने पर उसे सुधार करने को लेकर जिम्मेदारों को निर्देश दिए। इस दौरान दो विद्यालय में अध्यापक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्हें स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित लेखपाल संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव के साथ भनवापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मन्नीजोत पहुंचे। जहां पर बूथ की स्थिति के साथ विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय पर शिक्षामित्र प्रभावती देवी उपस्थित पाईं गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित पाए गए। शिक्षामित्र प्रभावती देवी की ओर से बताया गया कि भवन निर्माण के सिलसिले में बाहर गए हैं। सहायक अध्यापक महेंद्र की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी है।
मौके पर ही उपजिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर को शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने के लिए विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा अनुपस्थित प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय भरवठिया मुस्तहकम तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरवठिया का भी निरीक्षण किया गया। जहां पर पंजीकृत 307 के सापेक्ष मात्र 81 बच्चे उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


फाइव की स्पेलिंग नहीं बता पाए बच्चे और शिक्षामित्र
पोलिंग बूथ के सत्यापन के दौरान एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने परिषदीय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मन्नीजोत के कक्षा पांच के छात्र सुमित से अपने क्लॉस कक्षा पांच की इंग्लिश में स्पेलिंग पूछा तो नहीं बता पाया इसके बाद इस क्लास के सुखदेव, शिव, मुरली भी 5 की स्पेलिंग नहीं बता पाए। जिस पर एसडीएम ने शिक्षा मित्र प्रभावती से बच्चों को पांच की स्पेलिंग बताने के लिए कहा तो वे भी पांच की स्पेलिंग नहीं बता पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें