सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी धनगढ़वा के जवानों ने रविवार को गश्त के दौरान तीन साइकिलें और ठेला से नेपाल से भारत लाते ते हुए 73 बोरी 18 क्विंटल 75 किलो स्क्रैप पकड़ा। पूछताछ करने के बाद बरामद स्क्रैप सहित आरोपियों को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। यह जानकारी कमांडेंट आरके डोगरा ने दी है। संवाद