बांसी। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के अधिवेशन को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्रांति कुमार और भवन प्रसाद द्विवेदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष रामशंकर यादव ने बताया है कि विकास क्षेत्र मिठवल के शिक्षकों का अधिवेशन दो नवंबर तथा विकास क्षेत्र बांसी के शिक्षकों का अधिवेशन चार नवंबर को संबंधित बीआरसी पर कराया जाना है। इस अधिवेशन में अधिक से अधिक सेवानिवृत शिक्षक भाग लेंगे। अधिवेशन संपन्न कराने के लिए क्रांति कुमार और भवन प्रसाद द्विवेदी को को पर्यवेक्षक बनाया गया है। संवाद