फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गौहनिया के स्काउट गाइड्स ने बढ़ाया मान

Thu, 27 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। लखनऊ में डायमंड जुबली और 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया राज के स्काउट-गाइड ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जनपद सिद्धार्थनगर का नाम रोशन किया है। टीम में स्काउट आदर्श मोदनवाल, अंश मोदनवाल और गाइड में नेहा विश्वकर्मा, शालू मौर्या, लक्ष्मी, लक्ष्मी यादव, अंकित वर्मा, प्रीति वर्मा, चांदनी, हिमांशी वर्मा, रिया, ताशिफा ने प्रतिभाग किया था। जम्बूरी के अंतर्गत आयोजित मिलिट्री बेस कैंप में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आधुनिक हथियारों की जानकारी मिली। साथ ही साहसिक एवं एडवेंचर गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने न केवल सैन्य अनुशासन और देश रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं बल्कि साहस, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें