शोहरतगढ़। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक माह में वाहन चालकों से अबतक 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षित और आसान सफर करने के लिए यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वाहन चालकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नशे में वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। बाइक पर तीन सवारी न बिठाएं और बाइक चलाने से पहले हेलमेट अवश्य पहनें। चेकिंग के दौरान उनि राम बदन यादव, संतोष कुमार यादव, आरक्षी प्रभाकर, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।