फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनुशासन और समाजसेवा की भावना जगाता है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के‌‌ चकचई स्थित रफ़ी मेमोरियल इंटर कालेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दी गई स्काउटिंग की जानकारी
विज्ञापन


डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के चकचई स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी ने स्काउट ध्वज फहराकर शिविर का उद्घाटन किया।
जिला संगठन आयुक्त स्काउट सिद्धार्थनगर अमित कुमार शुक्ल और ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट राम शर्मा ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग-गाइडिंग के उद्देश्य, इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना और अनुशासन की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों से भी परिचित कराया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और समाजसेवा की भावना विकसित करता है। इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और वे जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित होते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान स्काउट मास्टर सहकार अहमद, उसामा एहसान, कैप्टन खुशी, फखरुद्दीन, इरफान अहमद, संजीव चौधरी, आमिर हुसैन फारूकी, रामकिशोर वर्मा, दिनेश राव, आनंद सिंह, अफजालुल हक, आसिफ कलाम और रफीकुल्ला सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें