फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की झुलसकर मौत
विज्ञापन

मायके वालों की तहरीर पर चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव में बुधवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल मेें झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, विवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी काबुल (20) की शादी क्षेत्र के दुफेड़िया गांव निवासी अनिल चौधरी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात संदिग्ध अवस्था में काबुल की जलकर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल, सास, ससुर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके साथ ही मायके वालों की तहरीर पर पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें