सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के धेंसा चौराहे के पास शनिवार रात करीब आठ बजे दो बाइक पर छह बदमाशों ने स्कूटी को छीन ली। सूचना के बाद पुलिस ने इसे अहिरौली रेलवे क्रासिंग के पास से बरामद कर लिया है।
जनपद मुख्यालय स्थित रिंकू मोबाइल शाप की दुकान पर पिंकू श्रीवास्तव व मोहित कार्य करते हैं। दोनों स्कूटी से शोहरतगढ़ कस्बे से मार्केटिंग कर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के धेंसा चौराहे के करीब पहुंचे थे कि तभी दो बाइक युवकों ने स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। मारने की धमकी देते हुए उन्होंने स्कूटी छीन ली और फरार हो गए। स्कूटी सवार लोगों ने घटना की जानकारी जोगिया थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी वायरलेस के माध्यम से जिले में प्रसारित किया गया। जोगिया थाना पुलिस पुलिस जांच में जुटी थी कि घटना से कुछ दूर अहिरौली रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी हालत में स्कूटी को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी जोगिया एसएन सिंह ने बताया कि स्कूटी छीने जाने की सूचना मिली थी। वाहन को बरामद कर लिया गया है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।