पथरा क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्रा के बनाएं राम मंदिर के माडल को देखते यिधायक जय प्रताप सिं
पथरा। बरगदवा गांव में स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक व संस्थापक प्रसिद्ध समाजसेवी रामराज सिंह काका की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने का रामराम सिंह ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य केपी सिंह, नीरज मणि आदि मौजूद रहे।