बढ़नी। कस्बा के एक चर्चित हॉस्पिटल के डॉक्टर को बलरामपुर जिले की पचपेड़वा थाने पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार दोपहर एक बजे बढ़नी कस्बा के एक हॉस्पिटल पर पचपेड़वा थाने की पुलिस पहुंची जहां एक घंटे तक अभिलेख को खंगाला। थानाध्यक्ष ढेबरूवा का कहना है कि उन्हें मामले जानकारी नहीं है। वही थानाध्यक्ष पचपेड़वा का कहना है एक प्रकरण में पचपेड़वा पुलिस बढ़नी गई थी, अभी उक्त मामले की जांच चल रही है। संवाद