फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय बंद रहेंगे, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बंद रहेंगे, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक स्कूलों के लिए आदेश
बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर शासन ने कक्षा एक से आठ तक स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद कर दिया है। इन दिनों शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे, पर शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन

बीते एक अप्रैल से नवीन शैक्षिक सत्र 2021-22 प्रारंभ हो चुका है। इसके लिए विद्यालयों में नवीन प्रवेश लेने की तैयारी, त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत बूथ वाले विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा पंचायती चुनाव अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने, चुनाव में ड्यूटी में आबद्ध कर्मचारियों को आदेश तामिल कराने की कार्रवाई संभावित हैं। ऐसे में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूल समेत सभी अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया है। बताते चले कि शासन ने पहले चार अप्रैल तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था, अब 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में बीएसए राजेंद्र सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें