फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से विद्यालय प्रबंधक की मौत

Thu, 11 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नौवागांव चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक की टक्कर से विद्यालय प्रबंधक की मौत हो गई। इससे परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पथरा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी पूरन (70) अपनी बाइक से सुबह करीब आठ बजे घर से बढ़नी विद्यालय के लिए निकले थे। अभी पूरन डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नौवागांव डुमरियागंज बांसी मार्ग पर पहुंचे ही थे कि बांसी की तरफ से आ रहे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी बेलाल अहमद (18 ) ने तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मार दी, जिससे पूरन गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पूरन वर्मा के परिजनों को देने के बाद तत्काल एंबुलेंस की सहायता से बेवां सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बस्ती के लिए रेफर कर दिया। उपस्थित परिवार के लोगों ने बस्ती के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे अभिषेक, बृजेश, गिरजेश और शैलेश चार बेटों को छोड़ गया जो बाहर रहते हैं। उनका सूचना दे दी गई है। बाइक सवार भी घायल हो गया था। उसका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में एसओ डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें