फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूली बालिकाओं ने पुलिस जवानों की कलाइयों पर बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द व कंपोजिट विद्यालय उसका बाजार की बालिकाओं ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय व अन्य पुलिस कर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधी और उनसे सुरक्षा का वचन लिया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा की अगुवाई में बालिकाएं थाना परिसर पहुंची। बालिकाओं ने थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के ललाट पर तिलक लगाया और कलाई पर अपने हाथों से तैयार की हुई राखियां बांधी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा के प्रति हम सदैव संकल्पित हैं। पुलिस की तरफ़ से बालिकाओं को उपहार भी दिए गए। इस दौरान केतकी देवी,बालजीत कुमार, अभिषेक मिश्रा,अशोक यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें