सिद्धार्थनगर। उसका बाजार क्षेत्र के पकड़ी स्थित तीर्थराज समरथा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को पुलिस ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) अभियान के तहत थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सीसी टीम के साथ छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति से गाड़ी दौड़ाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें। यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।