फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनफिट वाहन से ढो रहे थे स्कूली बच्चे, 205 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- संभागीय परिवहन विभाग के स्कूली वाहनों के चेकिंग में मिले अनफिट, अब होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। विद्यालयों में अनफिट चलने वाले वाहनों के खिलाफ के विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। अनफिट होते हुए भी बच्चों को ढोने के मामले में 205 को नोटिस थमाया है। इसके बाद वाहन चलाते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर समय-समय पर स्कूली वाहनों की चेकिंग की जाती है। जिससे अनफिट वाहन और अप्रशिक्षित हाथों में वाहनों की स्टेयरिंग नहीं रहे। विद्यालय जाने वाले वाहनों से हादसे न होने पाए। बावजूद इसके अनफिट वाहन चलाए जाते हैं। जिससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। विद्यालयों में पंजीकृत बसों के अलावा मैजिक और अन्य गाड़ियां भी चोरी छिपे चलाते हैं। तीन जुलाई से जिले में विद्यालय शुरू हो तो एआरटीओ की ओर से विद्यालय के वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। चेकिंग में 205 वाहन अनफिट मिले हैं। जिसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। इसके पहले अप्रैल माह में हुई चेकिंग में 200 वाहन अनफिट मिले थे, जिसके लिए नोटिस जारी किया गया था। एआरटीओ के आरआई बृजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें