- पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव के टोला खरबिनडीह गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगीबारी गांव के टोला खरबिनडीह गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के जोगीबारी गांव के टोला खरबिनडीह निवासी विशाल (14) पुत्र श्याम सुंदर सुबह गांव के पूरब स्थित तालाब में अपने कुछ साथियों के साथ नहाने गया था। नहाते समय यह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबा गया। जब डूबने की जानकारी घर के लोगों को हुई तो वे तालाब पर पहुंचे। इसके बाद लाश को बाहर निकाला और घर पर ले आए। परिजनों के मुताबिक मृतक कुछ मंदबुद्धि था। सूचना पाकर हलका लेखपाल अनीत कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली और परिजनों को लाश का पोस्टमार्टम कराने को कहा। परिजन लाश का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।