फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Thu, 27 Jul 2023 10:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढुनी में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता निकालते एसएसबी के जऔर गाॅधी आदर्श इंटर कालेज के छा़त्र-
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल व प्लान इंडिया संयुक्त रूप से 24 से 30 जुलाई तक विश्व मानव दुर्व्यापार ( ह्यूमन ट्रैफिकिंग) निषेध जागरूकता सप्ताह मना रहा है। बृहस्पतिवार को बच्चों संग मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गांधी आदर्श इंटर काॅलेज बढ़नी के छा़त्र-छात्राओं, सशस्त्र सीमा बल, नेपाल और भारत की स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ विद्यालय से बढ़नी बाजार होते हुए नेपाल बॉर्डर पहुंच समाप्त हुई।
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहायक कमांडेट दिनेश कुमार ने कहा सभी को साइबर क्राइम से भी सुरक्षित रहने की जरूरत है। प्लान इंडिया के प्रसून शुक्ल ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में मानव तस्करी केे खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। इस दौरान प्लान इण्डिया ने बच्चों को प्रोटेक्ट प्रोजेक्ट के बारे मे बताया।इस दौरान नेपाल केे विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय वर्मा,प्रवीण कुमार, शिवनंदन यादव, काजल श्रीवास्तव, विजय शंकर यादव, मानव सेवा संस्थान सेवा से पूजा, नेपाल से ऊषा आचार्य, भीमा परियार, भरोषा खतिवड़ा, प्रीति एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें