फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झमाझम हुई बारिश, छाए रहे बादल

Thu, 24 Aug 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में बारिश के दौरान स्कूल जाते बच्चे। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पूरे जिले में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 21.7 मिमी बारिश हुई, जबकि दिन भर बादल छाए रहे। इस बारिश के बाद तापमान कम हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन तक बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

मानसून सीजन में फिलहाल सामान्य से 27 प्रतिशत बारिश कम है। 563.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि 771.5 बारिश होनी चाहिए। शहर में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 22.5 मिमी बारिश हुई थी, जबकि दिन में 3 मिमी बरिश रिकॉर्ड किया गया। नौगढ़, बांसी व शोहरतगढ़ में भी बारिश हुई। वहीं सोहना में 44 मिमी, बांसी में 29 मिमी, ककरही में 13.8 मिमी, उसका में 23 मिमी व डुमरियागंज में 36.5 मिमी बारिश हुई।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लाेगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश बंद हुई तो बुधवार शाम मौसम सुहाना हो गया था। अधिकतम तापमान 31.9 एवं न्यूनतम तापमान 26.4 मिमी डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून द्रोणी नेपाल की तराई की ओर शिफ्ट हो रही है। इस कारण सिद्धार्थनगर व आसपास के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

-

शहर में बारिश के दौरान स्कूल जाते बच्चे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें