सिद्धार्थनगर। नगर के सरोजनीनगर निवासी चंद्रभान सिंह लोधी बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर बच्चे का 11वीं में दाखिला नहीं लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कि पुत्र अभय सिंह लोधी का 11वीं कक्षा में दाखिला करने के लिए आवेदन किए थे। लेकिन बच्चे का दाखिला नहीं लिया गया जो गलत है।
उन्होंने जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजकर विद्यालय में दाखिला कराने की मांग की है। कहा कि है कि दाखिला नहीं हुआ तो परिवार के साथ कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस संबंध में सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय अनमोल ने कहा कि बिना प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किए किसी भी बच्चे का दाखिला नहीं होता है। दो बार परीक्षा पहले हो चुकी थी। तीसरी बार की परीक्षा में बच्चा शामिल हुआ। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सका। इसलिए विद्यालय में दाखिला नहीं हुआ।