सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशों के कम में आकांक्षात्मक जनपद एवं विकास खंड कार्यकम में छह इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, पोषाहार वितरण टीकाकरण एवं बच्चों का टीकाकरण, पाठ्य पुस्तकों का वितरण विद्युतीकरण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड उपलब्ध कराए। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. डीके चौधरी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय मौजूद रहे। संवाद